बांदा, मार्च 9 -- बबेरू संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव के पास बाइक मे पीछे बैठी महिला की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाली क्षेत्र के निभौर गांव निवासी 50 वर्षीय सुमन देवी पत्नी सुदर्शन को पुत्र बाइक मे बैठाकर इलाज करवाने के लिये बबेरू आ रहा था। रास्ते मे चक्कर आ जाने से मां सुमन देवी बाइक से गिर गयी। पुत्र जयकरन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज के लिए कानपुर ले जाते समय उसकी मौत हो गई। मृतका के दो पुत्र एक पुत्री है। फोटो 05-सुमन देवी फाइल फोटो।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...