चंदौली, अप्रैल 12 -- सकलडीहा। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के भोजापुर रेलवे क्रॉसिंग पर रविवार की सुबह सात बजे बाइक से महिला गिर गई।इस दौरान पीछे से आकर रहे ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। घटना के बाद अफरा तफरी मच गई। कोतवाली पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के घरचित गांव के राजकुमार गोंड की 45 वर्षीय पत्नी अंजू देवी अपने भाई अभिषेक के साथ बाइक से सैयदराजा से होकर सकलडीहा भोजपुर रेलवे क्रॉसिंग पर पहुंची थी। रेलवे क्रॉसिंग पार करते समय बाइक सवार महिला गिरकर ट्रक के पहिए के नीचे चली गई, जिससे मौके पर ही मौत हो गई घटना की जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस शव को कब्जे में लेकर के पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली पुलिस थाने लेकर आई है। परिवार की...