कन्नौज, अप्रैल 2 -- छिबरामऊ संवाददाता। तालग्राम रोड पर पलिया गांव के पास बाइक पर बैठी महिला अचानक सड़क पर जा गिरी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे सौ शैय्या अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला तीन महीने की गर्भवती थी। तालग्राम कस्बे के मोहल्ला गांधीनगर निवासी संध्या (20) पत्नी रंजीत अपने दोनों बच्चों कोयल और कनक के साथ कल शाम लगभग छह बजे अपने घर तालग्राम से अपने भाई विकास के साथ बाइक से नगर के मोहल्ला ऊंचा बिरतिया में रह रही बहन पूनम पत्नी विक्रम के घर जा रही थी। जब वह तालग्राम रोड पर पलिया पेट्रोल टंकी के ठीक सामने पहुंची, तभी अचानक संध्या को चक्कर आ गया और वह बाइक से नीचे गिर गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें अपने निजी वाहन से सौ शैय्या अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक...