भदोही, फरवरी 25 -- ज्ञानपुर। औराई थाना क्षेत्र के बेजवां गांव स्थित तालाब के पास मंगलवार की देर शाम बाइक से गिरी एक महिला चोटिल हो गई। घायल महिला का उपचार निजी अस्पताल में कराया गया। बताया जाता है कि खेतलपुर निवासी महिला पिंकी देवी पति संग कहीं जा रही थी। इस बीच उक्त स्थान पर पहुंचते ही गिरकर चोटिल हो गई। घायल महिला का इलाज निजी अस्पताल में कराया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...