बांदा, फरवरी 28 -- बांदा। संवाददाता जसपुरा थाने के नरायन गांव निवासी सतीश पुत्र शिवदास शनिवार को भरुवा सुमेरपुर से बाइक पर गांव लौट रहा था। सिकहुला गांव के पास अचानक बाइक असंतुलित होकर फिसल गई। हादसे में सतीश गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुरा लाया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। थाना प्रभारी ऋषि देव सिंह घटना स्थल पहुंचे और जानकारी ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.