मिर्जापुर, अप्रैल 1 -- हलिया(मिर्जापुर)। थाना क्षेत्र के अहुंगी कला गांव में बुधवार की सुबह बाइक पर पीछे बैठी महिला असंतुलित हो कर सड़क पर गिर जाने से घायल हो गयी। उसे इलाज के लिए हलिया पीएचसी ले जाया गया। चिकित्सकों ने उपचार के बाद ट्रामा सेन्टर रेफर कर दिए। क्षेत्र के बड़ौहा देवरी गांव निवासी सरस्वती (50) अपने बेटे के साथ बाइक से किसी कार्य से मिर्जापुर जा रही थीं। वह जैसे ही अहुंगी कला गांव के समीप पहुंची,अचानक संतुलन बिगड़ गया और बाइक से सड़क पर गिर जाने से गम्भीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दे कर बुला लिए। घायल महिला को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया ले जाया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गम्भीर चोट को देख बेहतर इलाज के लिए ट्रामा स...