चाईबासा, फरवरी 15 -- बाइक से गिरने से दो युवक जख्मी चाईबासा। चक्रघरपुर और चाईबासा मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना में दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ज़ख्मियों में मंझारी थाना अंतर्गत बड़ा पडसी गांव निवासी 22 वर्षीय जक्सन आलडा और चक्रधरपुर के 21 वर्षीय दशरथ गोप शामिल हैं। जानकारी के अनुसार शनिवार को दोपहर में दोनों एक बाइक पर सवार होकर चक्रधरपुर से चाईबासा आ रहे थे। रास्ते में अचानक दोनों बाइक समेत गिर पड़े। गिरने से दोनों को हाथ,पैर,चेहरा में चोट लगी है। दोनों को घटना स्थल से उठा कर सदर अस्पताल लाया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.