इटावा औरैया, मार्च 22 -- कन्नौज हाईवे पर रविवार शाम करीब चार बजे नगला गुदे के पास बाइक अनियंत्रित होने पर पीछे बैठी वृद्धा गंभीर रूप से घायल हो गई। सैफई क्षेत्र के हरदोई गांव निवासी सागर कुमार ने बताया कि वह अपनी 50 वर्षीय मां रानी देवी के साथ नौधना गांव से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बाइक अनियंत्रित हो गई और उनकी मां गिरकर घायल हो गईं। घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...