अमरोहा, जून 2 -- जोया। रजबपुर निवासी मोहम्मद शान का मोहल्ले में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जाता है कि सोमवार देर रात वह अपनी पत्नी मेराज के साथ बाइक से पुलिस चौकी पर शिकायत दर्ज कराने जा रहा था। जैसे ही उसकी बाइक थाने के सामने पहुंची कि अचानक मेराज बाइक से गिर गईं और गंभीर घायल हो गईं। घटना के बाद उपचार के लिए जोया सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल अमरोहा रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार जिला अस्पताल में उपचार के दौरान भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए मेरठ मेडिकल रेफर कर दिया। यह भी पढ़ें- राहगीर को बचाने में बाइक सवार घायल, जिला अस्पताल रेफर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...