प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 28 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। देहात कोतवाली और महेशगंज इलाके में हुए अलग-अलग हादसों में बिहार के रहने वाले एक राजमिस्त्री और चौकीदार के पिता की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बिहार के मुजफ्फरपुर पकरी रामपुर हरि निवासी 32 वर्षीय बेचन साहनी शहर में रहकर राजमिस्त्री का काम करता था। वह शुक्रवार को साथी मजदूर गणेश साहनी के साथ बाइक से काम करने मानधाता इलाके में गया था। देर शाम लौटते समय देहात कोतवाली के टेउंगा के पास बाइक से गिरकर दोनों घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को मेडिकल कॉलेज भेजा। यहां इलाज के दौरान राजमिस्त्री बेचन राम की मौत हो गई। गणेश साहनी का इलाज चल रहा है। महेशगंज थाना क्षेत्र के लोकैयापुर राजापुर निवासी राजकुमार थाने में चौकीदार है। उसके 65 वर्षीय पिता भगवती प्रसाद सरोज शुक्रवार को ई-...