मिर्जापुर, अप्रैल 8 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के हलिया-लालगंज मार्ग पर बसुहरा गांव के पास बुधवार की दोपहर एक बजे अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक समेत दो लोग जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख उसे अन्यत्र रेफर कर दिया गया है। हलिया थाना क्षेत्र के पूर्वा औसान सिंह गांव निवासी 25 वर्षीय धर्मेंद्र कोल लालगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी अपने साढ़ू पिंटू कोल संग बाइक से लालगंज के दिघुली गांव ससुराल जा रहा था। जैसे ही हलिया थाना क्षेत्र के बसुहरा गांव के पास पहुंचा। तभी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। बाइक से गिरकर दोनों जख्मी हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर घायल के परिजन भी पहुंच गए। दोनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में भर्ती कराया। यहां चिकित्सक आलोक सिंह यादव ने प्राथमिक उपचार के बाद धर्में...