मिर्जापुर, जून 18 -- जिगना। विंध्याचल थाना क्षेत्र के अकोढ़ी गाँव के सामने बुधवार की शाम बाइक से गिरकर मां-पिता और पुत्री गंभीर रूप से घायल हो गए। विंध्याचल थाना प्रभारी ने अपने वाहन से घायलों को पीएचसी सर्रोंई में भर्ती कराया। भदोही जिले के औराई थाना क्षेत्र के माधोसिंह घोसिया निवासी 45 वर्षीय जावेद अली अपनी पत्नी 40 वर्षीया नाजरा बानो तथा बेटी 18 वर्षीया फातिमा को बाइक पर बैठाकर प्रयागराज जिले के मेजा थाना क्षेत्र के मेजा खास गाँव रिश्तेदारी में जा रहे थे। अकोढ़ी गाँव के सामने विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार वाहन से बचने में बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चली गई। हादसे में तीनों जख्मी हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद महिला की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर भेज दिया गया है। थाना प्रभारी अजीत सिंह ने बताया कि परिवार वालों को घटना की सूचना दे दी ग...