मुरादाबाद, मार्च 22 -- क्षेत्र के गांव रोजा की पुलिया के पास बाइक सवार महिला गिरकर घायल हो गई। जिसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। जहां से गंभीर हालत में जिला अस्पताल को रेफर किया गया। जिला संभल के थाना हजरत नगर गढ़ी निवासी प्रशांत कुमार अपनी मां 42 वर्षीय सीता कुमारी के साथ बाइक से शाहबाद की ओर से बिलारी की ओर आ रहे थे। इसी बीच बाइक रोजा की पुलिया के पास पहुंची तो सीता कुमारी बाइक से फिसल कर गंभीर घायल हो गई और बेहोश हो गई। इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लाया गया। डॉक्टर ने इलाज के बाद जिले को रेफर किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.