भागलपुर, जून 19 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। कहलगांव प्रखंड कार्यालय किसी कार्य से आ रही एक महिला जर्जर ब्लॉक रोड पर बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना उस समय हुई जब सड़क पर बने गड्ढों के कारण बाइक उछल गई और पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर पड़ी। घायल महिला की पहचान तौफिल दियारा निवासी दिलीप तांती की 45 वर्षीय पत्नी बबीता देवी के रूप में हुई है। परिजनों द्वारा उन्हें तत्काल उपचार के लिए अनुमंडल अस्पताल, कहलगांव लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ब्लॉक रोड की बदहाल स्थिति के कारण आए दिन बाइक, टोटो और ऑटो दुर्घटनाग्रस्त होते रहते हैं, जिससे लोग चोटिल हो रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...