सुल्तानपुर, दिसम्बर 13 -- मुंशीगंज थाना क्षेत्र के शाहगढ विकासखण्ड अंतर्गत कुर्मी का पुरवा गांव निवासी एक महिला की गौरीगंज तिराहे के पास बाइक से असंतुलित होकर गिरने से मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार रेनू गुप्ता (40) पत्नी सदानंद गुप्ता, कुर्मी का पुरवा विकासखंड शाहगंज की निवासी थीं। वह शनिवार को अपने किसी परिजन के साथ मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के पूरे ताज गांव में अपनी बहन के यहां गई हुई थीं। शनिवार दोपहर बहन के यहां से वापस अपने घर लौटते समय गौरीगंज चौराहे के पास वह असंतुलित होकर अचानक बाइक से नीचे सड़क पर गिर गईं। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। तत्काल उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.