गौरीगंज, अप्रैल 7 -- शुकुल बाजार। संवाददाता पति के साथ दो माह के मासूम बच्चे को गोद में लेकर बाइक से जा रही महिला की बाइक से गिरकर मौत हो गई। उसकी मौत से जहां मासूम के सिर से मां का साया उठ गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में पोस्टमार्टम भेज दिया।थाना क्षेत्र के दूधाधारी किसनी निवासी 27 वर्षीय करिश्मा पत्नी हितलाल मंगलवार को अपने दो माह के बच्चे को लेकर पति के साथ बाइक से बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे गुड़ियन खेममऊ गांव जा रही थी। जैसे ही वह शिवरतन का पुरवा गांव के पास पहुंची, बाइक अचानक अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे में करिश्मा गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल सीएचसी पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना में हितलाल व मासूम सुरक्षित बच गए। महिला की मौत ...