बहराइच, मार्च 29 -- बहराइच, संवाददाता। एक महिला अपने पति के साथ रविवार की दोपहर बाइक से रिश्तेदारी में जाने को निकली। गांव से एक किमी भी नहीं पहुंची कि बाइक में उछल कर महिला सिर के बल सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज लाए जाने पर चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। विशेश्वरगंज थाने के निबिहा तकिया गांव निवासनी श्यामपति (58) अपने पति राम अनुज के साथ रविवार लगभग दो बजे रिश्तेदारी में घर से जाने को निकले थे। कुछ दूर पहुंचने पर अचानक बाइक में उछाल पर महिला सिर के बल सड़क पर गिर गई। तत्काल एंबुलेंस से गम्भीर हालत में महिला को मेडिकल कालेज लाया गया। चिकित्सकों ने परीक्षण कर उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके चलते परिजनों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.