बाइक से गिरकर महिला की गई जान, परिवार में मातम
बलिया, जून 6 -- बैरिया, हिन्दुस्तान संवाद। भाई के साथ सरयू नदी जा रही महिला की शनिवार को बाइक से गिरकर मौत हो गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। पुलिस ने पंचायतनामा के बाद लाश परिजनों को सौंप दिया।इलाके के चाईछपरा निवासी 27 वर्षीय बिंदु की शादी सारण (बिहार) जनपद के रिविलगंज थाना क्षेत्र के कटघरवा निवासी मुन्ना चौधरी के साथ हुई थी। कुछ दिनों पहले मुन्ना की किसी प्रकार मौत हो गयी। श्राद्ध आदि के बाद बिंदु अपनी छह माह की बेटी के साथ मयका चाइछपरा आ गयी। कुछ दिनों पहले परिजन बिंदु के ससुराल पहुंचे तथा वहां से उसके पति के सामान आदि लेकर वापस आ गये। यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार ट्रक के ठोकर से बाइक सवार 38 वर्षीया महिला की मौत बताया जाता है कि शनिवार को वह अपने पति के कुछ सामानों को सरयू नदी में विसर्जित करने के लिए छोटे भाई मुनीब के साथ जा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.