इटावा औरैया, दिसम्बर 30 -- ऊसराहार। चौबिया क्षेत्र के जालिमपुर गांव निवासी 32 वर्षीय सपना शाक्य की बाइक से गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। 26 दिसंबर की शाम सरसईनावर गांव के पास पेट्रोल पंप के पास हादसा हुआ था। सपना शाक्य अपने पति पंकज और छह माह के मासूम बच्चे के साथ हमीरपुर कुदरकोट स्थित मायके से भतीजे के अंतिम संस्कार में शामिल होकर घर लौट रही थी। अचानक सपना बाइक से नीचे गिर पड़ी, जिससे उसके सिर में गंभीर चोटें आई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों ने एंबुलेंस से घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरसई नावर पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। वहां सोमवार शाम इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.