बाइक से गिरकर गर्भवती महिला की मौत
नवादा, मई 30 -- हिसुआ थाना क्षेत्र के बजड़ा और बस्ती बिगहा गांव के बीच बोधगया-राजगीर फोरलेन पर शुक्रवार को बाइक से गिरकर एक गर्भवती महिला की मौत हो गई। मृतक महिला की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के तिलकचक निवासी लालजीत कुमार की 30 वर्षीय पत्नी सीमा कुमारी के रूप में की गई है। वह छह माह की गर्भवती बताई गई है। घटना के संबंध में मृतका के पति लालजीत ने बताया कि वह अपनी पत्नी को उसके मायके मेसकौर प्रखंड के बेलवान गांव से वापस तिलकचक जा रहे थे। बाइक के पीछे बैठी पत्नी के हाथ में प्लास्टिक का ड्रम था, जो हवा से उड़ने लगा। जिसे पकड़ने के क्रम में वह असंतुलित हो गई और सड़क पर गिर गई। इसके बाद वह अपनी पत्नी को लेकर हिसुआ स्थित सीएचसी लेकर आ रहा था, लेकिन बीच रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की खबर सुनकर हिसुआ अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.