बोकारो, मार्च 6 -- दामोदा। बोकारो झरिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत हीरक रोड में परसाटांड़ गांव के समीप बाइक के अनियंत्रित होने से करीब 35 वर्षीय पवन मंडल नामक व्यक्ति गिरकर गंभीर रूप से घायल हुआ। यह व्यक्ति दुग्दा डाउन कॉलोनी निवासी ओम प्रकाश मंडल का पुत्र बताया जाता है। राहगीरों ने घटना की सूचना बोकारो झरिया ओपी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर घायल को डीवीसी अस्पताल चंद्रपुरा पहुंचाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...