पूर्णिया, मई 27 -- बैसा, एक संवाददाता। अनगढ़ पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर बाइक से गांजा की खेप ले जा रहे दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से करीब 3.186 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौटा थाना क्षेत्र के चुनामारी निवासी साजन तथा किशनगंज जिले के कोलटोला पिछला निवासी रजाउल हक के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि पश्चिम बंगाल से महानंदा नदी के रास्ते बाइक से गांजा लाकर धुसमल गांव में सप्लाई की जा जाने वाली है। सूचना के आधार पर दंडाधिकारी सह बीडीओ राज कुमार चौधरी के संयुक्त नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। यह भी पढ़ें- बाइक से गांजा ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार पुलिस ने बुधियार से धुसमल जाने वाली सड़क पर फकीरा चौक के समीप वाहन जांच अभियान चलाया।...