अल्मोड़ा, जनवरी 27 -- भतरौंजखान पुलिस ने बाइक से गांजा तस्करी के आरोप में बाजपुर निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने युवक के खिलाफ मुकदमे की कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेजा है। पुलिस के मुताबिक एसओ अवनीश कुमार ने सोमवार शाम टीम के साथ क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। आईएमपीसीएम फैक्ट्री मोहान के पास उन्हें एक युवक बाइक से आता दिखाई दिया। शक होने पर पुलिस ने बाइक को रुकवाया। पूछताछ की तो युवक ने अपना नाम पुष्पेन्द्रर निवासी वार्ड नं नौ मजरा बक्श, बाजपुर ऊधमसिंह नगर बताया। पुलिस ने बाइक में रखे कट्टे की तलाशी ली तो अंदर से 9.440 किग्रा गांजा बरामद हुआ। आरोपी ने बताया कि वह गांजे को देघाट से लाया है। जिसे वह तराई ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा और बाइक को सीज कर लिया। आरोपी को मंगलवार को न...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.