बाइक से कट मारने के विरोध पर पीटा, केस
मुरादाबाद, मई 28 -- कटघर थाना क्षेत्र में बाइक से साइड मारने का विरोध करने पर दबंगों ने युवक को पीट दिया। शिकायत पर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना कटघर के पंडित नगला निवासी उवैश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बीते 24 मई को शाम करीब सात बजे वह अपने घर से शाहिबाबाद रोड स्थित कारखाने पर जा रहा था। कारखाने के मोड़ के पास पहुंचा तभी मझोला क्षेत्र के आजाद नगर निवासी शहजान और कल्लन साइड से कट मारकर आगे निकले और गाली गलौज करने लगे। मना करने पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी। लोग एकत्रित हुए तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित के अनुसार आरोपियों ने किसी भारी वस्तु से उसके हाथ पर हमला किया है। एसएचओ कटघर शैलेंद्र कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जांच के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.