प्रयागराज, फरवरी 26 -- माघ मेला के दौरान ड्यूटी पर तैनात एसआई मकबूल खां को टक्कर मारने वाले बाइक चालक के खिलाफ कर्नलगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है। नवाबगंज निवासी मोहम्मद मकबूल खां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह 15 जनवरी को गायत्री नगर के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इससे उनके पैर की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...