मथुरा, मार्च 8 -- मथुरा। थाना हाइवे अंतर्गत गोवर्धन रोड पर राधा सिटी कालोनी के समीप गोवर्धन की ओर से आ रहे बाइक सवार रोड किनारे गड्ढे में बाइक से उछल कर गिरने से डीग के युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया। मृतक के पिता ने बाइक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।शुक्रवार को गांव पसोपा, खोह, डीग, राजस्थान निवासी विष्णु गुर्जर (19) गांव के मित्र हंसराज के साथ बाइक से ममेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए कृष्णानगर, मथुरा आ रहा था। दोपहर करीब 12:30 बजे हाईवे क्षेत्र में गोवर्धन रोड स्थित राधा सिटी के पास बाइक रोड पर गड्ढा होने से उछल गयी। इसके चलते बाइक के अनियंत्रित होने पर बाइक पर बैठा विष्णु गुर्जर रोड पर गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर में गंभीर चोट लगने पर लोग...