बोकारो, मई 11 -- पेटरवार। पेटरवार थाना क्षेत्र के चरगी घाटी के रजरप्पा मोड़ के पास बाइक से गिरकर मां-बेटा घायल हो गए ,जबकि पिता को खरोंच तक नही आई। ग्रामीणों के सहयोग से मां-बेटा को इलाज के लिए पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार कर अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। जानकारी अनुसार प्रखंड के मायापुर पंचायत के रोहर गांव निवासी बुधनी देवी(45 वर्ष), मंगर गोप (55 वर्ष) अपने पुत्र लालचंद गोप के साथ बाइक पर सवार होकर रजरप्पा की ओर जा रहे थे कि चरगी घाटी स्थित रजरप्पा मोड़ के पास दिए गए ठोकर में बाइक असंतुलित हो गया ,जिससे तीनों सड़क पर गिर गए। सड़क पर गिरने के कारण मां-बेटा को मामूली चोट लगी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...