प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 18 -- प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के लक्ष्मीगंज बाजार में मंगलवार शाम एक युवक अपनी मां को बाइक से मंदिर लेकर जा रहा था। बाजार में चेकिंग कर रहे एसओ विजयकांत सत्यार्थी ने उसकी बाइक सीज कर उसे थाने भेज दिया। इससे व्यापारी नाराज होकर हंगामा करने लगे। मामले को लेकर लोग देर तक पुलिस से झड़प करते रहे। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि ऐसे किसी वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान नहीं करता। एसओ ने बताया कि चेकिंग के दौरान कागज न दिखाने पर बाइक सीज की गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...