छपरा, अप्रैल 27 -- गड़खा, एक संवाददाता। रहमपुर गांव में रविवार की देर शाम मोटरसाइकिल से साइड लेने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। मारपीट की इस घटना में कई लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुभाष कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया। घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। दोनों तरफ से दो दो आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...