बाइक-साइकिल की भिड़ंत, दो गंभीर घायल
कन्नौज, जून 16 -- छिबरामऊ। सौरिख थाना क्षेत्र के नादेमऊ रोड स्थित लक्ष्मी धर्म कांटा के सामने मझगवां गांव के पास मंगलवार को बाइक और साइकिल की आमने-सामने हुई टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। निजामपुर खडिऩी निवासी सत्येंद्र (22) पुत्र बटेश्वर दयाल अपने भाई रूपेश कुमार के साथ बाइक से जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रहे साइकिल सवार सत्येंद्र मंडल पुत्र भोगनी मंडल, जो एक ईंट भट्ठे पर मजदूरी करता है, से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सडक़ पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सौरिख पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज तिर्वा रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.