मऊ, जनवरी 24 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के नंदौर चट्टी स्थित चक्का बोझ गांव के पास गुरुवार की देर रात एक अनियंत्रित बाइक, साइकिल से टकरा गई। इस हादसे में साइकिल सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे लोगों ने एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्तीकराया। तिनहरी निवासी प्रियम तिवारी पुत्र शतिरंजन और अभय तिवारी पुत्र विभूति तिवारी बाइक से नंदौर चट्टी से अपने घर जा रहे थे। चक्का बोझ गांव के समीप पहुंचते ही उनकी बाइक घोसी थाना क्षेत्र के लखनी निवासी सुभाष जायसवाल पुत्र दरबार जायसवाल की साइकिल से टकरा गई, जो विपरीत दिशा से आ रहे थे। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फतहपुर मंडाव में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए...