समस्तीपुर, मई 30 -- चकमेहसी। चकमेहसी थाना क्षेत्र में सोमनाहा घाट से मधुरापुर टारा चौक जाने वाली सड़क के मुसाइडीह चौक के निकट से पुलिस ने बाइक सहित विदेशी शराब बरामद किया है। जानकारी के अनुसार चकमेहसी थाने के 112 टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर एक स्प्लेंडर बाइक के साथ तीन बोतल विदेशी शराब बरामद किया। हालांकि शराब धंधेबाज मौके से फरार हो गया। थानाध्यक्ष जितेंद्र सहनी ने बताया कि जब्त की गई बाइक के कागजात के आधार पर धंधेबाज की पहचान कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...