बस्ती, अप्रैल 16 -- देईसांड़। लालगंज थानाक्षेत्र के देईसांड़ के पास खराब लाइट सही कर पॉवर हाउस लौट रहे विद्युत संविदाकर्मियों पर गुरुवार को आधा दर्जन अज्ञात हमलावरों ने लाठी-डंडे से हमलाकर घायल कर दिया। हमले में दोनों के सिर व हाथ पैर में गम्भीर चोटें आई हैं। थाल्हापार निवासी श्रीकांत राव ने तहरीर देकर बताया कि खोरिया निवासी अपने सहयोगी कृष्णकुमार यादव के साथ बानपुर फीडर आपूर्ति क्षेत्र से विभागीय कार्य पूराकर देईसांड़ उपकेंद्र पर वापस लौट रहे थे। जैसे ही भोगीपुर पुलिया के पास पहुंचे तभी दो अलग-अलग बाइकों पर सवार आधा दर्जन हमलावरों ने लाठी-डंडे से पीटकर घायल कर दिया। राहगीरों की मदद से दोनों सीएचसी बनकटी भेजा गया। कृष्ण कुमार यादव का हाथ-पैर फैक्चर होने से चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इस बाबत अवर अभियंता अवनीश कुमार गुप्ता ने अज्ञा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.