बाइक सवार हमलावरों ने युवक को पीटा,तमंचे से किया फायर
अलीगढ़, सितम्बर 3 -- अलीगढ़। हिन्दुस्तान संवाद सिविल लाइन थाना क्षेत्र के जकरिया मार्केट में बाइक सवार हमलावरों ने एक युवक को घेरकर जमकर मारपीट कर दी। दहशत फैलाने के लिए तमंचे से फायर कर दिया। पूरे घटनाक्रम का राहगीरों ने वीडियो बना लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस की ओर से दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।वाकये के अनुसार एक जकरिया मार्केट में एक युवक को बाइक सवार चार-पांच युवकों ने घेर लिया। बेल्टों से उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। राहगीरों ने बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। पूरा घटनाक्रम लोगों ने मोबाइल में कैद कर लिया। अब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। चौकी इंचार्ज मेडिकल की ओर से वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपी साउद हटेला,सकलेन,फैसल और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.