रायबरेली, मार्च 16 -- रायबरेली,संवाददाता। शहर कोतवाली क्षेत्र के कैनाल रोड पर रविवार देर रात अज्ञात बाइक सवार हमलावरों ने भाजपा नेता पर हमला कर दिया। इस घटना में उनकी कार का पिछला शीशा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि गनीमत रही कि भाजपा नेता इस हमले में बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भाजपा नेता राज नारायण मौर्य रविवार देर रात करीब साढ़े 11 बजे अपनी कार से किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान जब वह शहर कोतवाली क्षेत्र के कैनाल रोड स्थित गुरु प्रसाद मेमोरियल अस्पताल के पास पहुंचे, तभी अचानक बाइक सवार कुछ अज्ञात युवकों ने उनकी कार पर हमला कर दिया। हमलावरों ने कार पर हमला करते हुए उसका पिछला शीशा तोड़ दिया और मौके से फरार हो गए।हमले के बाद आसपास के लोगों में भी हड़कंप मच गया। घटना क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.