रांची, फरवरी 26 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी रांची में बाइक सवार अपराधियों का तांडव जारी है। तीन दिन के भीतर अपराधियों ने करीब आधा दर्जन लोगों से चेन छिनतई की। नया मामला रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, कमड़े की रहने वाली सुनीता शर्मा से बाइक सवार अपराधियों ने उनके गले से 1.70 लाख रुपए के सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना बुधवार की है। सुनीता शर्मा ने सुखदेवनगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। सुनीता शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह बुधवार की शाम पिस्का मोड़ लकड़ी टाल से अपने घर जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधी पहुंचे। उनके गले से चेन छीनी और फरार हो गए। घटना के बाद वह शोर भी मचाई, मगर अपराधी भागने निकले। सुखदेवनगर पुलिस को अब तक अपराधियों का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...