बगहा, जून 17 -- रामनगर, संवाद सूत्र। रामनगर-भैरोगंज मुख्य मार्ग पर सोमवार की रात अपराधियों ने एक बाइक सवार को रोककर उससे 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन लूट लिया। घटना मशान नदी एवं जुड़ा पुल के बीच खुटी नदी के समीप की बताई जा रही है। मामले में पुलिस ने आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। यह भी पढ़ें- दिनदहाड़े हथियार के बल पर तीन युवकों से मोबाइल व नगदी की लूट घटना का विवरण भैरोगंज थाना क्षेत्र के बासगांव परसौनी निवासी सतीश चंद्र पांडेय सोमवार की रात करीब आठ बजे बेतिया से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में एक बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन्हें जबरन रोक लिया। पीड़ित के अनुसार बदमाशों ने उनके पॉकेट से 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल फोन छीन लिया। विरोध करने पर अपराधी लगातार गोली मार देने की धमकी दे रहे थे। यह भी...