रुद्रपुर, मार्च 9 -- किच्छा। पुलिस ने ग्राम कुरैया के निकट बाइक सवार से 15.20 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। रविवार रात पुलिस चौकी इंचार्ज पवन जोशी पुलिसकर्मियों के साथ गश्त करते हुए ग्राम छिनकी, कुरैया होते हुए मिलक की ओर जा रहे थे। इस दौरान मझार के पास अंधेरे में एक बाइक सवार खड़ा था। पुलिस को देखकर उसने बाइक स्टार्ट कर भागने का प्रयास किया। शक होने पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से 15.20 ग्राम स्मैक और 1700 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम शावेज खान उर्फ समीर पुत्र असलम खान निवासी ग्राम दरऊ बताया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बहेड़ी से स्मैक खरीद कर लाता है और यहां नशे के आदी लोगों को फुटकर में बेचता है। वह यहां किसी को स्मैक देने आया था। एसआई पवन जोशी ने बता...