मेरठ, मार्च 28 -- बैंक से रुपये लेकर लौट रहे ग्रामीण को बाइक सवार तीन बदमाशों ने असीलपुर बाईपास पर दिनदहाड़े लूट लिया। राहगीरों की मदद से पीड़ित ने शोर मचाया तो दो बदमाश नकदी लेकर फरार हो गए, जबकि एक बदमश को ग्रामीणों ने पकड़कर साइफन पुलिस को सौंप दिया। असीलपुर निवासी बाबू पुत्र रामचंद्र शुक्रवार को अपने पौत्र यश के साथ बाइक से शाहजहांपुर स्थित बैंक शाखा से 23,500 रुपये निकालकर घर लौट रहे थे। बाबू शरीफ के ट्यूबवेल पर पानी पीने रुके, तभी पहले से घात लगाए तीन बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। दो ने हाथ पकड़ लिया, तो तीसरे ने जेब से सारा रुपया छीन लिया। बदमाश भागे तो बाबू ने धक्का देकर उनकी बाइक खेत में गिरा दी। उसी दौरान दो राहगीर पहुंचे। शोर सुनकर ग्रामीणों ने एक बदमाश को दबोच कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में पकड़े गए ने अपना नाम तसलीम निवासी म...