चित्रकूट, जनवरी 8 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ कस्बा स्थित परदवां मार्ग में शिवपुर चौराहे के समीप ट्रैक्टर से आ रहे हिस्ट्रीशीटर से बाइक सवार दो लेखपालों का विवाद हो गया। जिसमें हिस्ट्रीशीटर ने अपने भाई व भतीजे के साथ मिलकर लेखपालों के साथ मारपीट की। लेखपाल ने सरकारी कार्य में बाधा डालने और बैग फाड़कर दस्तावेज छीनने का आरोप लगाते हुए तीनों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने नामजद हिस्ट्रीशीटर को दबोच लिया है। मुख्यालय कर्वी के रहने वाले लेखपाल संदीप अग्रहरि की मऊ तहसील में तैनाती है। वह अपने साथी लेखपाल विकास कुमार के साथ गुरुवार को दोपहर करीब दो बजे बाइक से परदवां मार्ग स्थित कार्य क्षेत्र गढ़वा जा रहे थे। लेखपालों का कहना है कि इसी दौरान शिवपुर चौराहे के समीप सामने से ट्रैक्टर लेकर आ रहे शिवपुर निवासी गुड्डन ने उन पर ट्रैक्टर चढ़ान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.