कानपुर, जून 13 -- कल्याणपुर। रावतपुर के केशवपुरम निवासी विक्रांत घर के पास की दुकान से चाऊमीन लेकर वापस लौट रहे थे। अभी वह घर के पास पहुंचे थे तभी बाइक सवार लुटेरों ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। रावतपुर इंस्पेक्टर ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...