कानपुर, दिसम्बर 10 -- कानपुर। चकेरी में मार्केट से घर जा रही एमसीए छात्रा से बाइक सवार दो लुटेरों ने मोबाइल लूट लिया। पीड़ित छात्रा ने चकेरी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पटेल नगर के न्यू विमान नगर निवासी आस्था शर्मा एमसीए प्रथम वर्ष की छात्रा है। रविवार शाम को वह लालबंगला मार्केट से रामादेवी जाने के लिए गार्ड रूम की तरफ मोबाइल हाथ में लेकर पैदल जा रही थी। तभी बंगाली कॉलोनी के पास बाइक से आये दो युवक उनका मोबाइल छीन कर भाग निकले। अंधेरा होने के चलते वह न ही गाड़ी का नंबर देख सकी और न ही आरोपियों को। घटना के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों व चकेरी पुलिस को दी। कार्यवाहक थाना प्रभारी रिजवान खान ने बताया कि रिपोर्ट दर्जकर लुटेरों की तलाश की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...