अलीगढ़, फरवरी 17 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बन्नादेवी थाना क्षेत्र के आईटीआई रोड पर बाइक सवार युवक से लुटेरे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। वह सूतमिल से घर लौट रहा था। पुलिस घटना स्थल के पास लगे सीसीटीवी खंगाल रही है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्वार्सी थाना क्षेत्र के गांव रामगढ़ पंजीपुर निवासी आशीष कुमार शनिवार को सूतमिल से बाइक पर घर लौट रहा था। आईटीआई रोड पर पहंुचते ही उनके मोबाइल पर कॉल आ गई। जैसे ही उन्होंने जेब से मोबाइल निकाला। तभी पीछे से बाइक सवार दो युवक आ गए। पीछे बैठे युवक ने आशीष के हाथ में लगे मोबाइल पर झपट्टा मार दिया। लुटेरे मोबाइल लूटकर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बाइक सवार लुटेरों की तलाश की जा रही है। जल्द ही लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.