गंगापार, जून 14 -- रिश्तेदारी से अपनी बाइक से घर रात में लौट रहे इलेक्ट्रिक मैकेनिक का शव नहर पुलिया के किनारे मिला। सूचना पर पहुंच पुलिस कर्मियों ने शव अपने कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन प्रयागराज भेजा। रविवार सुबह मांडा थाना क्षेत्र के सुरवांदलापुर टिकरी मार्ग पर महुआरी कला गांव के पास नहर की पुलिया से टकराकर एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई। सूचना पर इंस्पेक्टर मांडा अनिल कुमार वर्मा व चौकी इंचार्ज दिघिया विक्की गुप्ता पुलिस कर्मियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे। मिर्जापुर जनपद के जिगना थाना क्षेत्र के छोटी सिहौली गांव निवासी 25 वर्षीय आशीष कुमार मौर्य पुत्र रामधारी मौर्या शनिवार को अपनी रिश्तेदारी मांडा के सुरवांदलापुर गांव गए थे। देर रात वह बाइक से घर लौट रहे थे। तभी मांडा के महुआरी कला नहर की पुलिया में अनियंत्...