फिरोजाबाद, मई 31 -- फिरोजाबाद, सिरसागंज थाना क्षेत्र में अपने फुफेरे भाई को छोड़कर घर वापस लौट रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसका चाचा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी और घायल को ट्रामा सेंटर लेकर आई। जहां मृतक के परिजन भी पहुंच गए। शिकोहाबाद के मोहम्मदपुर निवासी 20 वर्षीय सोहिल पुत्र बजरूद्दीन हैदराबाद स्थित एक बेल्ट की फैक्ट्री में काम करता था। वह बकरीद पर अपने घर आया था। शनिवार को वह अपने चाचा शहरूद्दीन के साथ सिरसागंज के बहादुरपुर निवासी अपने फुफेरे भाई को छोड़ने के लिए गया था। देर रात चाचा भतीजा बाइक द्वारा अपने घर वापस लौट रहे थे। बाइक सोहिल चला रहा था, जबकि उसका चाचा पीछे बैठा हुआ था। गांव से निकलते ही पीछे तेज गति से आ रह...