मेरठ, फरवरी 12 -- मवाना। सठला गांव के पास बुधवार रात सड़क हादसे में बाइक सवार मजदूर की ट्रक की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव उठाने से इनकार कर हंगामा कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मवाना थाना क्षेत्र के गांव जंदेड़ी निवासी संजीव (42) बुधवार रात करीब 8 बजे अपने साथी पप्पू के साथ बाइक में तेल डलवाने गांव सठला स्थित पेट्रोल पंप पर आया था। यहां से वापस गांव आते समय मवाना की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक के पहिए के नीचे आने से संजीव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी बाल-बाल बचा। वहीं हादसे के बाद आरोपी चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर मृतक के परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्...