भदोही, जून 25 -- औराई, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के घोसिया वार्ड नंबर पांच निवासी शादाब अहमद ने थाने में तहरीर दिया। भाई के साथ मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया गया। तहरीर में कहा कि बहन के शादी की रस्म चल रही थी। विदाई के दौरान भाई तौफीक घर से बाइक लेकर कोई सामान लेने बाजार जा रहा था। रास्ते में एक बच्ची अचानक सामने आ गई, जिससे वह गिर पड़ी और हल्की चोट आई। इस बीच, आरोपितों ने एक राय होकर लाठी, डंडा, लोहे की राड, हॉकी, बैट लेकर गालियां देने के साथ ही मारपीट किया। आरोपितों ने बीच बचाव करने आई महिलाओं को भी मारा पीटा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में केस दर्ज किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...