बहराइच, मार्च 1 -- बहराइच,संवाददाता। शहर में चाइनीज मांझा से शनिवार देर शाम छावनी से बकरा मंडी मार्ग पर बाइक से घर लौट रहे एक युवक के गले में अचानक चाइनीज मांझा फंस गया, जिससे वह घायल हो गया। गनीमत रही कि युवक की बाइक की रफ्तार धीमी थी और उसने तुरंत ब्रेक लगा दिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां उपचार के बाद हालत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। जानकारी के अनुसार दरगाह थाना क्षेत्र के छावनी मोहल्ला निवासी समीर खान (19) पुत्र असगर खान शनिवार शाम करीब 6:30 बजे बाइक से पुरानी बकरा मंडी मार्ग से गुजर रहा था। वह सामान्य और धीमी गति से घर की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसके गले में हवा में लटका चाइनीज मांझा फंस गया। समीर को ऐसा महसूस हुआ मानो किसी तेज ब्लेड से उसके गले पर वार किया गया हो। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.