गंगापार, फरवरी 23 -- रविवार देर रात्र एक बाइक सवार युवक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। जानकारी के अनुसार उरुवा निवासी सूरज यादव का बड़ा बेटा राजू यादव अपने छोटे भाई लकी के साथ चपरतला की तरफ जा रहा था। वह अभी उरुवा चौराहा से 200 मीटर आगे पहुंचा था कि अचानक सड़क पर एक कुत्ते से भिड़ गया। हादसे में बाइक सवार युवक राजू यादव गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके एक पैर की हड्डी टूट गई, जबकि पीछे बैठा छोटा भाई लकी को मामूली चोटें आई। दुर्घटना बाद पास-पड़ोस के ग्रामीण पहुंच मदद में जुट गए और घटना की जानकारी परिजनों को दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...