फिरोजाबाद, मार्च 5 -- थाना नसीरपुर क्षेत्र में एक बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन गोवंश से टकरा गया। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। प्रदीप कुमार पुत्र राधेश्याम निवासी जहांगीरपुर गलरी थाना मक्खनपुर मंगलवार की रात बटेश्वर रोड की तरफ से अपनी मौसी के यहां से लौटकर अपने गांव आ रहा था। परिजनों के अनुसार थाना नसीरपुर के श्यारमऊ के पास युवक की बाइक किसी वाहन या गोवंश से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...